संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई कर जिले के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
लोगों ने एसपी को समस्याएं बताईं। एसपी ने शिकायत गंभीरता से सुनी और प्रकरणों की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता से परीक्षण हो। निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों को कार्रवाई की जानकारी दें। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर न्याय व सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। पुलिस जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद