फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। जनपद के राजकीय अनुसूचित जाति नेहरू छात्रावास मड़या और कलेक्ट्रेट के एनआईसी में कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्रावास अधीक्षक बैजनाथ गुप्ता ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा के संघर्षों को याद किया। बैजनाथ गुप्ता ने बताया कि सरकार जनजाति समाज के विकास हेतु योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। अधिकारियों और छात्रों ने इसे देखा। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक बैजनाथ गुप्ता सहित कई अधिकारी व छात्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें