धनघटा। क्षेत्र के पारासीर गांव निवासी भारतीय तटरक्षक जीसीओ दीपक त्रिपाठी का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ सरयू नदी के बिड़हर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
पारसीर गांव निवासी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के पुत्र दीपक त्रिपाठी भारतीय तटरक्षक जीएसओ पद पर कार्यरत थे। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार के शाम उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के बिड़हर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।