फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों के सामने पढ़कर सुनाई सोशल ऑडिट रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। विकास खंड बेलहर कला की ग्राम पंचायत मठियापार, भेड़ौरा-पिकौरा और मीरापुर में सोशल ऑडिट की बैठकें आयोजित की गईं। इसमें ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने ग्रामीणों के समक्ष एमआईएस रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
साथ ही ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों, मनरेगा के कार्यों और उनसे संबंधित अभिलेखों की जानकारी साझा की गई। बैठक में सोशल ऑडिट टीम ने ग्रामीणों से विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति, अभिलेखों की उपलब्धता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण के उद्देश्य और उसकी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाना है।
विज्ञापन

खुली बैठक में ग्रामीणों को विकास कार्यों से संबंधित अपनी आपत्तियां, शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर दिया गया।
सोशल ऑडिट टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी विकास कार्य में अनियमितता की जानकारी हो तो उसे बैठक में सामने लाएं, ताकि संबंधित अभिलेखों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें