फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रमवीर गौरव समारोह का हुआ लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्रमवीर गौरव समारोह का लाइव प्रसारण लोगों ने देखा और सुना।
समारोह में विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने जनपद में निर्माण कार्यों में संलग्र सभी श्रमिक भाई-बहनों को श्रम विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीयन का नवीनीकरण कराए जाने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही बीओसी बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं, जिसमें कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना इत्यादि के बारे में श्रमिकों को जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

साथ ही उत्तर प्रदेश असंगठित सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के तहत ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना एवं नेशनल पेंशन योजना-ट्रेडर्स आदि के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक जन जागरूकता के लिए आयोजित संगोष्ठी में श्रमिकों के कल्याणार्थ विभिन्न श्रम अधिनियमों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

श्रमिक गौरव समारोह सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, व्यापारी नेता अग्रहरि, लाल बहादुर, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें