संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्र ने शुक्रवार को सर्किल के समस्त थानों के विवेचकों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों पर चर्चा करते हुए अकारण लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की तथा विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच, विधिक निस्तारण तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचकों को भविष्य में विवेचना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ समस्त विवेचकों की नियमित समीक्षा कर कार्यों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सीएम डैशबोर्ड, ई-समन, साक्ष्य आईडी, रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी की समीक्षा की गई। साथ ही ग्राम सुरक्षा समिति, साइबर जागरूकता अभियान, ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान तथा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।