फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू

Tue, 10 Feb 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के गांव तुर्कवलिया दरियाई सिंह के टोला गुनई छपरा स्थित श्री महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। यज्ञाचार्य शुभम शास्त्री ने यज्ञशाला में विधि-विधान से कलश पूजन कराया। उसके बाद कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में दर्जनों गांवों से आई हजारों की संख्या में कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे, दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ धार्मिक जयघोष करते हुए भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
कलश यात्रा बकनहा, तमासपुर, अहिरौली राजा, जखनी गोबरही, भठही राजा, फरीदपुर होते हुए सोहसा मठिया के पास छोटी गंडक नदी पहुंची, जहां यज्ञाचार्यों द्वारा कलश में जल धारण कराया गया। इसके बाद कलश यात्रा उसी मार्ग से वापस यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधिवत कलश की स्थापना की गई। यज्ञ समिति के सदस्य चंद्रशेखर ने बताया कि यह रुद्र महायज्ञ 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या से पधारे कथावाचक पंडित आनंद भारद्वाज प्रतिदिन मानस कथा का रसपान कराएंगे, जबकि रात्रि में अयोध्या से आई रामलीला मंडली द्वारा सजीव मंचन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान अजीत कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि मुबारक अली, पूर्व प्रधान जेपी यादव, भाजपा नेता संतुष्ट सिंह, पवन दुबे, राकेश गुप्ता, बच्चा गुप्ता, प्रशांत किशोर यादव, श्रीराम यादव, सुभाष पटेल, मनीष पटेल, देवेंद्र, सुरेंद्र तिवारी, रूदल, मनोज, सुदामा, रामनरेश यादव, सुनील कुमार, बिक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें