फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्काउट गाइड की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

Wed, 17 Dec 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बैठक करते स्काउट गाइड के लोग-स्रोत स्काउट गाइड
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मंडल राकेश सैनी के आमंत्रण पर भारत स्काउट गाइड की बैठक मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी तीन महीनों ने होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला सचिव भारत स्काउट गाइड रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने कहाकि आगामी महीनाें में स्काउट और गाइड का राज्य पुरस्कार तृतीय सोपान बेसिक कोर्स कब और बुलबुल कोर्स वर्तमान सत्र में जनपद के दल पंजीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही प्रथम स्थान, द्वितीय सोपान प्रशिक्षण की नवीनतम जानकारी के बारे में स्काउट गाइड को अवगत कराया जाना है।
बैठक में राकेश सैनी ने प्रशिक्षकों को कार्यालय में कागजों और अभिलेखों के तथा प्रशिक्षण के बारे में नवीनतम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र शीघ्र जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक कराने के लिए डीआईओएस से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान जिला संगठन कमिश्नर रमेश चंद यादव, जिला संगठन कमिश्नर गाइड कुमारी बबिता, काउंसलर गाइड रजिया अंसारी, काउंसलर खलीलाबाद एवं कार्यालय प्रभारी विकास कुमार, प्रशिक्षक जीशान अंसारी, शोएब अख्तर, पल्लवी, सैफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें