फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनुशासित जीवन की सीख देता है स्काउट गाइड शिविर

Wed, 24 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। सांथा क्षेत्र के श्री राम नरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर काॅलेज रमवापुर सरकारी में मंगलवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण प्रवेश प्रथम एवं द्वितीय सोपान के लिए आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण बच्चों को अनुशासित जीवन जीने के लिए विषम परिस्थितियों में जीने के लिए कम संसाधनों के लिए जीवन जीने की कला सीखता है। उन्होंने जोर दिया यह प्रशिक्षण राष्ट्रहित में सुयोग्य नागरिक तैयार करता है जिससे विद्यालय में कौशल विकसित हो सकें। जिला मुख्यालय से आए स्काउट प्रशिक्षक रमेश चंद्र यादव, आईटी कोऑर्डिनेटर विकास कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सुरक्षित रखने के लिए ध्वजारोहण की विधि, स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा, बाया हाथ मिलान एवं बच्चों को सैल्यूट करने का तरीका भी सिखाया। स्काउट मास्टर वेद प्रकाश, आशुतोष शुक्ला ने कहा कि यह प्रशिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। विजय कुमार चौधरी, अनुज कुमार, रहमतुल्लाह चौधरी, अमरजीत यादव, प्रतिभा वर्मा, रेनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें