फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विज्ञान मंथन परीक्षा से छात्रों की वैज्ञानिक क्षमता का होगा आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 सितंबर तक किया जा सकता है वेबसाइट पर आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विज्ञान विषय को लेकर विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें छठवीं से 11वीं तक के छात्र शामिल होंगे। यह छात्रों में वैज्ञानिक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करेगा। दो स्तर पर इसकी परीक्षा कराई जाएगी। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को इसके लिए आवेदन कराने का निर्देश दिया है।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 2025-26 प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह कक्षा छह से 11वीं तक के विद्यार्थियों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य वैज्ञानिक क्षमता वाले युवा दिमाग की पहचान करना है। प्रथम स्तर की ऑनलाइन परीक्षा की स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थी विज्ञान मंथन के मूल्यांकन का दूसरा चरण राज्य स्तरीय शिविर है।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर प्रत्येक कक्षा से शीर्ष 20 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे 120 छात्र होंगे। इनमें से प्रत्येक राज्य से सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थी, साथ ही प्रत्येक कक्षा से शीर्ष दो, यानी प्रत्येक राज्य से 12 विद्यार्थी दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के शिविर में आमंत्रित किए जाएंगे। विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन तरीके से https://vvm.org.in/ पर किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए आवेदन 30 सितंबर तक किया जा सकता है। सभी स्कूल होनहार बच्चों को इस परीक्षा का प्रतिभागी बनाएं। किसी प्रकार की दुविधा होने पर शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें