फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर की सड़कें बदहाल... संभल कर चलें, नहीं तो हो जाएंगे हादसे के शिकार

Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर की कई सड़कें बदहाल हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इन सड़कों पर संभल कर नहीं चले तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसके बाद भी सड़कों की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के समय माता मंदिर के पास अंडरग्राउंड नाला निर्माण के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढे को भर दिया गया, लेकिन सड़क की मरम्मत अब तक नहीं की गई है। जिसके कारण सड़क उबड़-खाबड़ बनी हुई है। यहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ ही आम लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन सड़क ठीक न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वहीं शहर के मुखलिसपुर रोड की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां पर रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास का निर्माण कराया गया है, जिससे इस मार्ग से होकर लोगों की आवाजाही होती है। सड़क न बनने से लोगों को आने-जाने में समस्या झेलनी पड़ रही है। इस क्षेत्र के निवासी राम कुमार, पप्पू वर्मा आदि ने कहा कि अंडरपास बनने के बाद अधिकतर लोग इसी मार्ग से होकर आते जाते हैं। इन लोगों ने सड़क के मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें