फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खोदकर छोड़ दी सड़क, आवागमन में हो रही परेशानी

विज्ञापन
खोदकर छोड़ी गई सड़क।
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के ब्रह्मचारी मोहल्ले में कार्यदायी संस्था द्वारा बीच सड़क में नाली के निर्माण के लिए गड्ढा खोद दिया गया है। इससे मोहल्लेवासियों को आवागमन में समस्या हो रही है। होली त्योहार देखते हुए लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी एजाज, आमिर, सुहैल, प्रमोद, तुफैल, सिराजुद्दीन, नईम, सुहैल, अफसर, नबी, परवेज, सद्दाम ने बताया कि बीच सड़क पर नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों और मिट्टी के डालने से आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। स्थानीय निवासियों व दुकानदारों के साथ राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीच सड़क पर खुले हुए गड्ढे न केवल दुर्घटनाओं की संभावनाओं का कारण बनेंगे, बल्कि बच्चों के लिए अत्यंत असुरक्षित साबित होंगे। सड़क सकरी होने से जाम की भी समस्या उत्पन्न हो रही है।
नाली निर्माण के लिए खुदाई के बाद मिट्टी को वहीं छोड़ दिया गया है। इससे बच्चों को गड्ढे में गिरने व वाहनों के पलटने की आशंका हमेशा बनी रहती है। मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की कि जब तक काम पूरा न हो, गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग की जाए। निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए दबाव बनाएं। मोहल्ले के अंदर जाने के लिए केवल यही एक रास्ता है। मंदिर से लेकर जैनुलाबदीन के घर तक नाली का निर्माण होना है। जहां से गड्ढा खोदा गया वहां से अंदर जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। सभासद समीर आलम ने कहा कि जल्द ही काम कराके रास्ता सुचारू रूप से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें