फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झूठी निकली बुजुर्ग से 10 हजार रुपये छीनने की सूचना

Thu, 08 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। सेंट्रल बैंक की मिनी शाखा से पैसे निकाल कर घर जा रहे बुजुर्ग से बुधवार दोपहर 10 हजार रुपये उड़ाने की सूचना अफवाह साबित हुई। इसकी पुष्टि स्वयं पीड़ित ने लिखित तौर पर की। रुपये उसी के बैग में मिले।
विज्ञापन

धनघटा थाने के तिलकूपुर गांव के परमात्मा पाल ने बताया कि वह साइकिल से पौली से पैसा निकालने गए थे। सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा रोसया बाजार के सामने मिनी ब्रांच से उन्होंने 10 हजार रुपये निकाला। रुपये लेकर चौराहे से दक्षिण गौवापार रोड पर मुश्किल से 2 सौ मीटर गए होंगे, अचानक दो लोग आ गए और उनसे कुछ कागज और पेंशन के बारे में पूछने लगे। उन्होंने बैंक पासबुक समेत जेब में जो कागज आदि थे सब दिखा दिया। उसी दौरान जेब से पैसा भी निकल गया। उन लोगों ने सारे कागज एक पन्नी में रखे और कुछ कागज वापस कर दिए। उसी में पैसा भी था। पीड़ित का कहना है कि उस दौरान उन्होंने ध्यान नहीं दिया और घर पर आकर कई बार देखा तो उन्हें पैसे वाली पन्नी नजर नहीं आई। घर के जब अन्य लोगों को दिखाया तो उसी में बैंक से निकाले रुपये थे। चौकी प्रभारी पौली नंदू गौतम ने कहा कि भले ही अफवाह थी, घटना की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। बुजुर्ग से संपर्क किया गया तो उन्होंने पैसे दिखाए और लिखकर दिया कि उनके पैसे गायब ही नहीं हुए थे। बल्कि वह कागजों के बीच उसे ढूंढ़ नहीं पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें