फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनता बस सेवा से लोगों को मिली राहत, सफर भी सस्ता

Sat, 17 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाईपास पर खड़ी रोडवेज की बस-संवाद - फोटो : प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलने लगी है। खास बात यह है कि इन बसों का किराया भी कम है।
विज्ञापन

शासन ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ने के लिए जनता बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर अब अमल होना शुरू हो गया है। तामेश्वरनाथ धाम से कटाई होकर बस्ती के लिए जहां बस सेवा शुरू हुई है, वहीं पंचपोखरी से खलीलाबाद होकर गोरखपुर के लिए भी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत मेंहदावल से नंदौर-सेमरियावां होकर बस्ती के लिए बस सेवा शुरू हुई है। साथ ही धनघटा से सिकरी होकर गोरखपुर के लिए भी बस सेवा शुरू हो गई है।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिली है। इसके साथ ही अभी अन्य कई मार्गों पर परिवहन निगम की बसें चलाने की तैयारी चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होने से लोगाें को काफी राहत मिली है। वजह यह है कि अभी तक लोगों को बस से सफर करने के लिए खलीलाबाद आने की मजबूरी थी। लोगों को प्राइवेट वाहनों से आने- जाने में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन अब काफी हद तक समस्या का समाधान हो गया है। तामेश्वरनाथ क्षेत्र के निवासी शशांक भारती, लालमन आदि ने बताया कि परिवहन निगम की बसें चलने से आने- जाने में काफी सहूलियत मिली है।
विज्ञापन

0
ग्रामीण क्षेत्रों को परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़न के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत कई मार्गों पर बस सेवा शुरू करा दी गई है। अन्य कई रूटों पर बसें चलाने की तैयारी चल रही है। -आयुष भटनागर, एआरएम बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें