फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वन स्टाप सेंटर पर पीड़ितों की सुनीं समस्याएं

Thu, 18 Dec 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण करते हुए न्यायिक अ​धिकारी । स्रोत - सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला जज मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। केंद्र पर लंबित प्रकरण में पीड़िता के लिए उपलब्ध सुविधाओं स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सीय सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। वन स्टाफ सेंटर के विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार, जागरूकता, शिविर व पंफलेट आदि के माध्यम से करने के लिए सेंटर की प्रबंधक को निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें