सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचयात कोहरियावां में इन दिनों सफाई अभियान जोरों पर चल रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं के खर्च से ग्राम पंचायत को स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया है। गांव वालें भी ग्राम प्रधान का सहयोग करने और प्रयास का सराहनीय बताया है।
गांव की नाली के बाद ग्राम प्रधान अनीस अहमद ने बीस साल से गंदगी से भरे पड़े तालाब को साफ कराने में इन दिनों जुटे हैं। तालाब को साफ करवाकर आदर्श तालाब बनाने का संकल्प लिया है। इससे गांव के पालतू और जंगली जनावर, पशु पक्षी को हमेशा स्वच्छ पानी मिले। साथ ही पुश पालकों को पशुओं को नहलाने का बंदोबस्त हो सके।
ग्राम प्रधान हाजी अनीस अहमद ने बताया कि गांव का स्वच्छ व सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता में है। गांव के जहीर अहमद, पारस नाथ, अब्दुल लतीफ, इकरार अहमद, बशीर अहमद, मुबस्सिर, शारिक, अब्दुल समद, राम उजागिर आदि ने ग्राम प्रधान का सहयोग किया।