फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा

Thu, 17 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पद यात्रा ‌‌निकाली । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अखंड बहादुर पाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य का अधिकार दो नशा नहीं रोजगार दो जन संवाद पद यात्रा गुरुवार को कबीरचौरा से निकाली गई। यह यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। जहां पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को दिया।   
विज्ञापन

 मगहर से जन संवाद यात्रा शुभारंभ करते हुए  पीसीसी सदस्य अखंड बहादुर पाल ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में निजीकरण का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण गरीब व माध्यम वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है। निजीकरण के बढ़ते प्रभाव के चंगुल में फंसकर जनता का शोषण किया जा रहा है।

इसके बावजूद भी समाज में फैली बीमारियों को रोकने में सरकारी तंत्र नाकाम हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के अधिकार को मूल अधिकार में शामिल करने की आवश्यकता है जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। प्रदेश में सरकारी शराब की दुकानों पर लागत मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा शराब में मिलावट खोरी का धंधा तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सरकारी शराब के अधिक मूल्य होने के कारण कच्ची शराब और मिलावटी शराब का उत्पादन और प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है जिसे जनहित में रोका जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सभी 21 से 40 वर्ष के युुवा को उनके शिक्षा के स्तर से रोजगार गारंटी दिया जाए। लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करने की जिम्मेदारी सरकार की है। इस अवसर पर मुकेश निषाद, आशीष, रामचरन, शिवजीपाल, अखिलेश कुमार, विशाल, बिंदू, हर्षित पाल, अनंत पाल, राजपाल, राजेश, दुर्गेश, नवल, सुरेश चौहान समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें