फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने तीन शोहदों से लिखवाया माफीनामा

Sun, 19 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर बच्चियों एवं महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को 45 व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान तीन शोहदों से माफीनामा लिखवाकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या, महिला आरक्षी नेहा सिंह, सुमन यादव, सुमन विश्वकर्मा, स्नेहा, लीलावती आदि ने शहर में भ्रमण कर बालिका और महिला सुरक्षा के लिए अभियान चलाया। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत जेसी पब्लिक स्कूल कुर्थिया, गोला बाजार, मधुकुंज तिराहा में जाकर महिलाओं की बच्चियों को मिशन शक्ति व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया।
इसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा, घरेलू लैंगिक अपराध, पारिवारिक समस्याओं के चलते होने वाली आत्महत्याओं तथा विवादों का निषेध, कार्य स्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा होने पर तत्काल सरकार द्वारा जनहित में जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 और 1098, 108, 102, 1930 साइबर हेल्प लाइन के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें