फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रस्ताव तक ही सीमित रह गई वाटर पार्क और चिड़ियाघर बनाने की योजना

Sat, 11 Oct 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इस तरह से बनना था वाटर पार्क-स्रोत इंटरनेट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों को मनोरंजन के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने दो साल पहले शहर में वाटर पार्क और चिड़ियाघर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन यह केवल कागजों में ही सिमट कर रह गई। हालांकि इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने उस्का में स्थान चिह्नित भी कर लिया है लेकिन इस प्रस्ताव को अब तक शासन से मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन

बता दें कि खलीलाबाद शहर के वन देवी मंदिर के पास चिड़ियाघर और वाटर पार्क बनाए जाने के लिए नगर पालिका ने दो साल पहले करीब 22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें चिड़ियाघर के लिए 20 करोड़ और वाटर पार्क के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव है। चिड़ियाघर बनाने के लिए पर्यटन विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग और विकास विभाग से भी सहमति ली गई है लेकिन प्रस्ताव पर अब तक शासन की मुहर नहीं लग सकी है।
शहर के निवासी संजय गुप्ता, महेंद्र त्रिपाठी आदि ने कहा कि शहर में मनोरंजन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यदि वाटर पार्क और चिड़ियाघर बन जाएं तो न सिर्फ लोगाें को मनोरंजन का साधन उपलब्ध होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें