फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेल लाइन निर्माण की बढ़ी रफ्तार बांसी और खेसरहा स्टेशन बनना शुरू

Sat, 24 May 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन बिछाने के काम ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बांसी और खेसरहा में स्टेशन बनाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्तमान में रेल लाइन बिछाने और खेसरहा स्टेशन निर्माण स्थल पर तेजी से मिट्टी पटाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं बतसा और भलुहा गांव के पास रेल लाइन बिछाने के लिए गिट्टी व पटरी बिछाने के लिए क्राॅस बोल्डर भी मौके पर पहुंच गए हैं। रेल लाइन निर्माण कार्य में तेजी देख स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष है।
खलीलाबाद से बहराइच तक 240 किमी लंबी नई रेल बिछाने के कार्य को अक्तूबर 2018 में मंजूरी मिली थी। इस परियोजना के लिए 4940 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

इसको वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। जिले के बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र से गुजरने वाली नई रेल लाइन के लिए दोनों तहसीलों के 85 गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जानी है। इसमें बांसी तहसील के अधिकतर गांवों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। कुछ गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
इसके तहत बांसी स्टेशन का निर्माण गौरी गांव के पास छितौना व कोल्हुआ चकवा ग्रामसभा के मध्य होना है।
वहीं खेसरहा रेलवे स्टेशन का निर्माण पीढि़या और बतसा गांव के बीच हो रहा है। वर्तमान में खेत खाली होने के कारण रेल लाइन एवं स्टेशन निर्माण के लिए मिट्टी पटाई का काम तेजी से हो रहा है। रेल लाइन बिछाने व स्टेशन निर्माण स्थल पर 10 से 12 फीट ऊंचाई तक मिट्टी पाटी जा रही है। रेल लाइन निर्माण के लिए बत्सा, औसानगाढ़ा एवं भलुहा गांव के पास बोल्डर भी गिराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें