फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह करोड़ से सुधरेगी 10 माध्यमिक विद्यालयों की दशा, बजट जारी

Fri, 23 May 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 10 माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधरेगी। इसके लिए शासन ने 6.39 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस रकम से विद्यालयों में कमरे का निर्माण, शौचायल, छात्रों के लिए लैब, लाइब्रेरी आदि का निर्माण होना है। यह रकम छात्र नामांकन के आधार पर विद्यालयों को जारी की गई है। यह कार्य विद्यालय प्रशासन खुद कराएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के जर्जर हो चुके अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयाें की दशा को अब प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सुधारा जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से कवायद तेज कर दी गई है। जिले में 50 वर्ष से अधिक पुराने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के भवनों का जीर्णोद्धार और मरम्मत कराई जाएगी। जनपद में यूपी बोर्ड के 32 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं।
इनमें से कई विद्यालयों की हालत काफी खराब हो चुकी है। कहीं जरूरत के हिसाब से कमरे नहीं हैं तो कहीं काफी पहले बने कमरे जर्जर हो चुके हैं।
शौचालय और चहारदीवारी की व्यवस्था नहीं है। इससे यहां पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के समक्ष जहां दिक्कतें खड़ी होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत इन विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योजना के तहत 10 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इसके लिए विभाग की तरफ से योजना के तहत विद्यालयों में कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, खेल का मैदान, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष, बालक व बालिका का शौचालय, चहारदीवारी, बिजली व्यवस्था, साइकिल स्टैंड आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें