फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओबीसी मोर्चा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 16 Jan 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर एसडीएम ज्ञापन देते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के लोग-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदेश में पिछड़े वर्ग पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि पांच जनवरी को मेरठ के सरधना क्षेत्र में सोनू कश्यप की हत्या कर दी गई, लेकिन हत्यारे खुले आम घूम रहे हैं। सरकार धरना- प्रदर्शन के अधिकार पर भी रोक लगा रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान आनंद कुमार गौतम, हूबराज बौद्ध, राहुल मद्देशिया, सूर्यभान चौरसिया, रघुनाथ कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें