फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों ने अभियान चलाकर पकड़े 20 छुट्टा पशु

Fri, 16 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में छुट्टा पशुओं को पकड़ते किसान-संवाद - फोटो : शहर में कोहरे के बीच बृहस्पतिवार को ​आते-जाते लोग।
विज्ञापन
मेंहदावल। छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। बड़ी संख्या में किसान एकजुट हुए। पूरे दिन चले अभियान में 20 से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया। उन्हें बढ़या की स्थायी गोशाला में पहुंचाया गया है। इससे अब किसानों को काफी हद तक समस्या से निजात मिलेगी। स्थानीय किसान रविंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि लोगों ने बताया कि बेसहारा पशु व नीलगाय किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान नहीं चल रहा है। जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही थी। थक हारकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। इसके बाद अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया है। उन्हें गोशाला भेजा गया है। एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर बचे हुए बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, उन्हें गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें