फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीनगर। लोकसभा चुनाव में बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी और समर्थक डोर टू डोर संपर्क कर सकेंगे। इस बीच राजनीति दलों ने चुनाव सामग्री एजेंटों पहुंचाना शुरू कर दिया है, जिसमें वोटर लिस्ट आदि शामिल हैं। प्रशासन भी मतदान की तैयारियों को लेकर व्यवस्था दुरूस्त करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के छठें चरण में 25 मई को मतदान होना है। चुनाव के कुल 11 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इसलिए सभी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों ने मतदाताओं को सहेजने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी एजेंटों तक बस्ता पहुंचाने के कार्य में जुटें हुए हैं। इसके साथ ही देर शाम तक मतदाताओं से संपर्क करने में लगे हुए हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जहां सभा लगी हैं वहीं कई प्रत्याशी रैली आदि की तैयारी में लगे हुए हैं।प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशी व समर्थक डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क बनाने के लिए रणनीति तय कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें