फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट से टेंट हाउस कर्मी की मौत

Wed, 22 May 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी एक टेंट हाउस कर्मी की बुधवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी दीपक ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसका भाई हरीलाल (30) टेंट हाउस पर काम करता था। 22 मई को दिन में वह सतौहा गांव में टेंट लगाने का काम कर रहा था। उसी दौरान लोहे का पाइप लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि मामले में भाई की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाकर अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें