फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा राष्ट्र

Thu, 15 Jan 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को 10वें सशस्त्र सेना वेटरंस दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया। उनके परिजनों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि राष्ट्र वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

डीएम ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और अखंडता के लिए हमारे सैनिकों ने जो बलिदान दिया है, उसका मूल्य कभी नहीं चुकाया जा सकता। उन्होंने प्रशासन की ओर से पूर्व सैनिकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की वीर नारियों से आत्मीयता से बातचीत की।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मान और अपनत्व पाकर एवं अपने परिजनों की शहादत को याद करते हुए कई वीर नारियों की आंखें नम हो गईं। भावुक होते हुए भी उन्होंने अत्यंत गर्व के साथ कहा कि देश रक्षा में प्राणों की आहुति देने का सर्वोच्च सम्मान सिर्फ एक सैनिक को ही प्राप्त होता है। एडीएम जय प्रकाश ने कहा कि पूर्व सैनिक देश एवं समाज की अमूल्य धरोहर है। उनका सम्मान करना हम सब के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने पूर्व सैनिकों की सेवाओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना का इतिहास शौर्य और त्याग की कहानियों से भरा है। आज का दिन यह याद दिलाने का है कि पूरा देश पूर्व सैनिकों के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें