फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मकर संक्रांति पर स्नान घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 14 Jan 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मकर संक्रांति पर स्नान घाटों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार देर रात सभी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। प्रमुख घाटों, सरोवर, नदी तट एवं पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।
विज्ञापन

एसपी ने अधिकारियों से कहा कि भीड़ वाले स्थान व घाट पर सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन कैमरा से लगातार निगरानी रखें। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भीड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। श्रद्धालुओं के स्नान किए जाने वाले घाट पर गोताखोर की तैनाती की जाए और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम को अलर्ट पर रखें।
भीड़भाड़ से बचने के लिए आसपास के मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करें। वाहनों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से ही कर लें। भीड़ नियंत्रण के लिए घाटों पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था किया जाए। एसपी ने कहा कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा दल को घाट के आसपास तैनात किया गया है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
विज्ञापन

सोशल मीडिया की निगरानी हो और आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। मिश्रित आबादी एवं दूसरे संप्रदाय के पूजा स्थलों पर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाए, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न किया जा सके। साथ ही ड्रोन से निगरानी करें। ग्राम सुरक्षा समितियों व पुलिस मित्र को सक्रिय करें। जिससे अपराध को रोकने में मदद मिले।
एसपी ने लोगों से अपील किया कि इस पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन ने सभी घाटों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था किया है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वह नियमों का पालन करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें