फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाए रहे बादल, ठंड से कांपे लोग

Fri, 09 Jan 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धूप निकलने के बाद उद्यान पार्क में खेलते बच्चे-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ठंड और गलन के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद धूप निकली तो बाजारों व कस्बों में चहल-चहल बढ़ गई। लोग जरूरी सामान की खरीदारी करते दिखे। शाम होते ही फिर ठंड के साथ गलन शुरू हो गई और लोग जल्दी घर लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान आठ जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह लोग देर से जागे। जिन्हें जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा, वह लोग ठंड से कांपते नजर आए। जहां अलाव जलता दिखा वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते दिखे। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान की खरीदारी में जुटे रहे।
स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चे खेलने-कूदने में व्यस्त रहे। शाम होने के बाद फिर ठंड और गलन ने परेशानी बढ़ा दी, जिससे लोग जल्दी ही घर लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। मेंहदावल बाईपास पर अलाव के पर कापी लोग एकत्र होकर अलाव तापते रहे। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
विज्ञापन

0
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अभी ठंड और गलन से राहत की संभावना नहीं है। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन हवा चलने से ठंड का असर बना रहेगा। घर से निकले तो ऊनी कपड़े जरूर पहनें। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या

धूप निकलने के बाद उद्यान पार्क में खेलते बच्चे-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें