फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : बरगदवा की टीम को हराकर मेंहदूपार फाइनल में

Fri, 09 Jan 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदूपार में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में क्रिकेट प्रतियोगिता में पांचवें दिन बरगदवा की टीम को 69 रन से हराकर मेंहदूपार की टीम फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

मेंहदूपार में मेंहदूपार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सेवाइचपार व मदुआपुर के टीमों के बीच में खेला गया। सेवाइचपार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 70 रन बनाए जबकि मदुआपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात ओवर तीन बाल में 71 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजेश को दिया गया।
दूसरा मैच मेंहदूपार व बरगदवा के बीच खेला गया। मेंहदूपार की टीम ने आठ ओवर में 95 रन बनाए। जवाब में उतरी बरगदवा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन पर ही आलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन को दिया गया। इसी के साथ मेंहदूपार की टीम लगातार चार मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर गई। शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस दौरान देवेश पांडेय, हरिओम शुक्ला, शिवम पांडेय, गिरीश साहनी, खालिद अंसारी, सुधांशु शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें