फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल की गूंज के बीच निकाली प्रभातफेरी

Thu, 04 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर निकली प्रभात फेरी-स्रोत गुरूद्वारा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। श्री गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर बुधवार को गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी बैंक चौराहा होती हुई शुगर मिल के आगे बस द्वारा मनियरा के लिए प्रस्थान की। मनियरा ढाबा पर सरदार सौदागर सिंह गुरदीप सिंह ने निशान साहब को माला पहनाई। इस दौरान ..जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल... का उद्घोष किया गया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी के दौरान चाय नाश्ते का लंगर वितरण किया गया। प्रभातफेरी में गुरु के शब्द ...गुरु तेग बहादुर हिंद की चादर बन आया शीश देकर धर्म का झंडा था फहराया.. से पूरा शहर गूंज उठा। प्रभातफेरी वापस बस से गुरुद्वारा पहुंची। गुरुद्वारा में अरदास के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कल की प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकलकर मेहदावल बाईपास कॉम्प्लेक्स के बगल में मनिंदर सिंह के शोरूम पर संगत का सत्कार किया जाएगा ।
प्रभातफेरी में गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, परमजीत सिंह, सतविंदर पाल सिंह, जसबीर सिंह, अमरजीत सिंह, हरदीप सिंह, देवेन्द्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, दलजीत सिंह, आशु सिंह, गगनदीप सिंह, मनजीत सिंह, राजपाल सिंह, मनिंदर सिंह, परमजीत कौर, बलवंत कौर, हरजिंदर कौर, राजेंद्र कौर, कमलजीत कौर, शरणजीत कौर, मनजीत कौर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें