फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हरा चारा व चोकर की व्यवस्था नहीं, सीवीओ व बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 03 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बुधवार को बघौली विकासखंड के गो-आश्रय स्थल चौरी व शिवापार का निरीक्षण किया। पानी की टंकी की सफाई ठीक न होने व चोकर और हरे चारे की कमी पर नाराजगी जताई और सीवीओ व बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया। ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में गो-आश्रय स्थल चौरी में 19 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिसमें 15 गोवंशों की ईयर टैगिंग की गई थी। डीएम ने शेष चार पशुओं के ईयर टैगिंग कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। गो-आश्रय स्थल में कार्यरत दोनों केयरटेकर उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल में चोकर का अभाव पाए जाने पर डीएम ने चोकर एवं हरा चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को दिए।

गो-आश्रय स्थल में पेयजल की टंकी की सफाई न होने के कारण पानी स्वच्छ नहीं पाए जाने पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। चारों तरफ से खुला होने के कारण गोवशों को ठंड से बचाव के दृष्टिगत डीएम ने तत्काल तिरपाल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मौके पर पशुओं के खाने के लिए चोकर का अभाव, पेयजल की टंकी का गंदा पाए जाने, हरे चारे की अनुपलब्धता को लेकर ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। बताया गया कि नियुक्त केयरटेकर को विगत सितंबर माह से वेतन नहीं मिला है, इस पर डीएम ने संबंधित को तत्काल वेतन का भुगतान कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

गो-आश्रय स्थल शिवापार के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 40 गोवंश संरक्षित हैं। जिसमें से दो गोवंश बीमार चल रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गो-आश्रय स्थल शिवापार में भूसा रखने के लिए भूसा कक्ष का निर्माण किया जा रहा है, जिसे डीएम ने जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने के लिए निर्देशित किया। मौके पर पाया गया कि पशुओं कि हरे चारे की बुवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें