फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारा 44 पार... बुधवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Wed, 12 Jun 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यह सीजन का सबसे अधिक तापमान है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके कारण लोगों को सुबह से ही उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। गर्म हवा चलने से लोग मुंह पर गमछा बांधकर बाहर निकलने को मजबूर हुए। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू किया। दस बजते- बजते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। अधिकतर लोग घर में ही रहे। जो लोग जरूरी काम से बाहर आए वह भी मुंह पर गमछा बांधकर निकले और काम निपटाने के बाद घर लौट गए। लू के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। जो लोग शहर में आए वह छांव की तलाश में भटकते रहे। कई लोग ओवरब्रिज के नीचे ठहर कर गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए।
शीतल पेय बना सहारा
शहर के विभिन्न स्थानों पर इस समय शीतल पेय की दुकानें लग रही है, जहां पर लोग रुककर बेल का शर्बत, गन्ने का रस, नींबू पानी, सत्तू, सिकंजी, छाछ आदि का सेवन करते दिखे। शहर आए नौरंगिया निवासी प्रेम चंद्र, चकदही निवासी हरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि गमी से बचने के लिए शीतल पेय की सहारा लेना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण न तो दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही रात में नींद पूरी हो पा रही है।
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़े डायरिया के मरीज
जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पीएचसी पर डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। सीएचसी पर तैनात डाॅ. मकसूदन ने बताया कि डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े हैं। इलाज किया जा रहा है। साथ ही लोगों को सतर्कता बरतने के कहा जा रहा है।
विज्ञापन


अभी तीन दिन तक मौसम तल्ख बना रहेगा। तापमान और बढ़ सकता है, ऐसे में राहत की उम्मीद नहीं है। इसके बाद बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें