फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण : निकाली रकम, नहीं कराया काम, तीन सचिवों को नोटिस

Wed, 12 Jun 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के सेमरियावां ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण में साढ़े सात लाख रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। डीपीआरओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। जवाब न देने पर केस दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अविनाश कुमार ने बताया कि सेमरियावां ब्लॉक की समीक्षा में तीन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय की रकम में अनियिमतता का मामला सामने आया है। जिसमें ग्राम पंचायत दुधारा व अहिरौली में सामुदायिक शौचालय के मद में 3 लाख 6 हजार 688 रुपये और 3 लाख 600 रुपये आहरित कर लिया गया और कार्य नहीं हुआ, जो वित्तीय अनियमितता है। यहां के ग्राम पंचायत सचिव आनंद कुमार की लापरवाही मिली है।
इसी तरह से ग्राम पंचायत मोहम्मदगढ़ में 2 लाख 12 हजार 753 रुपये निकाल लिए गए और कार्य नहीं कराए गए। यहां पर भी ग्राम पंचायत सचिव अश्वनी सिंह को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत तेनुहारी अव्वल और तेनुहारी दोयम में 2 लाख 35 हजार रुपये और 3 लाख 25 हजार 800 रुपये आहरित किया गया है, लेकिन काम नहीं कराया गया है। यहां के ग्राम पंचायत सचिव शिवमूरत मौर्य को नोटिस जारी किया गया है। इन तीनों ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो पंचायत राज अधिनियम के उल्लंघन के मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें