फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उपहारों से सजा बाजार, उमड़ रही युवाओं की भीड़

Tue, 30 Dec 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाजार में नव वर्ष को लेकर बिक रहे टेडी वियर-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नए साल की तैयारियों को लेकर बाजार गुलजार है। उपहारों की दुकानों पर खरीदारी के लिए युवाओं की भीड़ जुट रही है। नववर्ष की तैयारियों को लेकर युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

साल 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के लिए खरीदारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। दुकानों पर डिजाइनर गिफ्ट्स युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। नववर्ष को लेकर फूल विक्रेताओं संजय माली और विजय ने भी पूरी तैयारी कर ली है। फूलों की दुकानों पर तरह-तरह के बुके रखे हुए हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
फूल विक्रेता संजय माली ने बताया कि नव वर्ष में युवाओं की पहली पसंद इंग्लिश रोज, सिंगल रोज है, जिसकी शुरुआती कीमत 30 से 50 रुपये तक है। वहीं इंग्लिश रोज की बुके की भी डिमांड बढ़ी है। इसकी कीमत 150 से 500 रुपये तक है।
विज्ञापन

0

नए साल को यादगार बनाने में जुटे युवा :
युवा नए साल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। दुकानदार संदीप जायसवाल बताते हैं कि बिक्री के लिए तरह-तरह के उपहार दुकान पर सजाएं गए हैं। युवतियों की पहली पसंद टेडी बियर है तो वॉच व डिजाइनर गिफ्ट्स युवकों को लुभा रहे हैं। गिफ्ट्स की कीमत 200 रुपये से लेकर डेढ़ हजार रुपये तक है। न्यू ईयर विशिंग टेडी आकर्षण का केंद्र बने हैं।
0

तरह-तरह के उपहारों से सजीं दुकानें
बाजार में आर्टिफिशियल पेड़-पौधे और फूलदान के अलावा पेंटिग, टेडी बियर, खेल-खिलौने, मूर्तियां आदि उपहार पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा डायरी व कैलेंडर की भी डिमांड है। छात्र-छात्राओं में पेन भी गिफ्ट आइटम में चल रहे हैं। बच्चों के लिए पेंसिल बॉक्स व किट आदि खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें