फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बढ़ गया सड़क पर भार, नहीं साफ हुआ झाड़ झंखाड

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर इन दिनों सर्वाधिक वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। टांडा पुल में आई खराबी और अयोध्या में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हुए रूट डायवर्जन के कारण बड़े और छोटे वाहन इसी मार्ग से होकर अपने गंतव्य को आ जा रहे हैं। लेकिन सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर झाड़ झंखाड इतना अधिक हो गया है कि लोग चाह कर भी उस पर नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से राम जानकी मार्ग पर भी रूट डायवर्जन कर दिया गया है। धनघटा से अयोध्या की ओर जाने वाली सड़क पर आने जाने वाले वाहन धनघटा से खलीलाबाद या सिकरीगंज या बिडहर घाट पुल से होकर आ जा रहे हैं। जिसके कारण यह मार्ग 24 घंटे व्यस्त रहता है। सहालग के कारण सड़क पर दो पहिया वाहन का भी आना जाना लगा रहता है। लेकिन धनघटा से मुखलिसपुर तक 6 किलोमीटर की दूरी में सड़क की दोनों पटरियों पर इतना अधिक झाड़ झंखाड उग आए हैं कि सड़क पर सामने बाद वाहन आ जाने के बाद भी लोग उतर नहीं पाते हैं। जिसके कारण आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। राहगीर रामकृपाल, राहुल, संजय, रामदेव, रंजीत आदि का कहना है कि सड़क के किनारे उगे झाड़ झंखाड के कारण सड़क से नीचे उतरना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि सड़क की पटरियों को साफ करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें