संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या का पोस्ट डाल दिया। इसके बाद मेटा कंपनी एक्टिव हो गई। कॉल अलर्ट जारी करते हुए मामले की सूचना लोकेशन पुलिस को दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्ट डालने वाले युवक की जान बचाकर उसे समझाया बुझाया। युवक को दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत देकर उससे मौखिक माफी नामा लिया। इसके बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
एसओ धनघटा जय प्रकाश दूबे ने बताया कि काउंसलिंग प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे ने किया। उन्होंने बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र पूर्व में भी मेटा से आत्महत्या के संबंध में पोस्ट डालने की सूचना पुलिस को मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो जान बचाया।
जानकारी के अनुसार इसी वर्ष छह जनवरी को धनघटा थाना क्षेत्र के अहरा गांव व 13 जून को मझौरा गांव से आत्महत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड किया गया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल सक्रिय होकर मौके पर पहुंचकर काउंसलिंग किया। संवाद