फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 90 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Sat, 13 Sep 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी संदीप कुमार मीना ने अलग-अलग थानों तथा पुलिस लाइंस में तैनात 90 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाली खलीलाबाद पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल आंचल सिंह को महुली, महिला कांस्टेबल नन्दिनी को दुधारा, मीनू राजभर को दुधारा, प्रेमा को धनघटा, कुमारी सुनीता को थाना बखिरा, रानी गौड़ काे थाना धर्मसिंहवा, विभूती शुक्ला को थाना धनघटा पर तैनात किया है। इसी तरह महिला थाने में तैनात पूजा जायसवाल को दुधारा, रंजिता चौहान को थाना बेलहरकला, सोनम वर्मा को धर्मसिंहवा, पूजा देवी को महुली और कुमारी प्रीति शर्मा को थाना धर्मसिंहवा पर तैनात किया गया है। इसी तरह पुलिस लाइंस में तैनात 55 पुलिस कर्मियों समेत कुल 90 लोगो के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें