पौली के कुडवा में ग्राम चौपाल में समस्या सुनते सचिव रमाकांत-संवाद
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कुड़वा और कोहलवा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगी। कुड़वा के लगभग 50 लोगों ने राशन कार्ड से यूनिट कटने का मामला उठाया। साथ ही आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन से संबंधित मुद्दे उठाए गए।
चौपाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आवास, पेंशन, सम्मान निधि के 6 मामले आए। सबसे ज्यादा मामले राशन कार्ड से यूनिट कटने के रहे। लोगों ने बताया कि राशन कार्ड में नाम कट जाने से उन्हें राशन से वंचित होना पड़ रहा है।
कोहलवा में समाज कल्याण अधिकारी उदय सिंह की अध्यक्षता में चौपाल लगी। 8 लोगों ने आवास, पेंशन और जलनिकासी का मामला उठाया। कुछ लोगों ने गांव में मतदाता सूची और एसआईआर में नाम नहीं होने पर चिंता जताई। उसे ठीक कराने की मांग की। दयाराम यादव, उदय सिंह, अमरीश पटेल, हिफजुर्रहमान, चंद शेखर यादव, नवीन कुमार, सुग्रीव, सलमान, शालू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद