फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षण के लिए आज होगा साक्षात्कार

Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए एक जनपद एक उत्पाद टूल किट प्रशिक्षण योजना के तहत जनपद में ट्रेड पीतल के बर्तन तथा होजरी उत्पाद का कार्य करने वाले व्यक्तियों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। पीतल के बर्तन एवं होजरी उत्पाद के लिए दो सितंबर मंगलवार को प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विकास केंद्र खलीलाबाद कार्यालय पर सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि इच्छुक व्यक्ति उक्त तिथि एवं समय पर साक्षात्कार के लिए समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ कार्यालय में उपस्थित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें