फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुश्वारियों के बीच परदेसियों के आने का चलता रहा सिलसिला

Thu, 13 Mar 2025 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली पर परदेसियों के घर लौटने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी बना रहा। यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में मुश्किल से सफर हो पा रहा है। वहीं परिवहन निगम की बसों में भी भीड़ बढ़ गई है। दूसरे राज्यों से तो लोग किसी तरह अपने शहर आ जा रहे हैं। लेकिन लोकल रूट पर सफर करने में परेशानी हो रही है। लोकल मार्गों पर रोडवेज बसों में भीड़ होने के कारण यात्रियों को अपने घर तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

होली का पर्व मनाने के लिए विभिन्न प्रांतों व शहरों से लोग पिछले एक सप्ताह से लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी यात्रियों के लौटने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान यात्री काफी परेशानी झेलने को मजबूर है। वजह यह है कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से लोगाें को जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है। तमाम यात्रियों को ट्रेन के कोच की गैलरी में किसी तरह यात्रा करना पड़ रहा है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मिले विजय कुमार, संजय गुप्ता आदि ने बताया कि दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने आए हैं, लेकिन ट्रेनों में भीड़ काफी ज्यादा है। ऐसे में जनरल कोच में सफर करने की मजबूरी है।

परिवहन निगम की बसों में दिखी भीड़
होली मनाने के लिए घर लौट रहे लोग ट्रेन में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण परिवहन निगम की बसों से सफर करने में खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास स्थित बस स्टॉप सेंटर पहुंच रहे हैं। जिससे यहां पर भीड़ बढ़ गई है। बसों में चढ़ने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार करते मिले प्रेमचंद्र ने बताया कि काफी देर से खडे़ हैं, लेकिन बसों में भीड़ होने के कारण परिवार के साथ बस में प्रवेश करने में दिक्कत हो रही है। कई बस छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


लोकल रूटों पर नहीं मिल रहे वाहन
लोकल रूटों पर भी वाहनों की कमी हो गई है। कारण यह है कि होली के मद्देनजर तमाम चालक घर चले गए हैं। जो वाहन चल रहे हैं वह मनमाना किराए वसूल रहे हैं। ऑटो बुक कर घर जाने की मजबूरी है। मेंहदावल जाने के लिए वाहन का इंतजार करते मिले अरविंद कुमार ने कहा कि दिल्ली से आए हैं। वाहन नहीं मिल रहा है। मजबूरी में ऑटो से जाने की मजबूरी है, लेकिन अधिक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट
होली के मद्देनजर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। भीड़ ज्यादा है, इसलिए दिक्कत आ रही है। एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-टीएन दूबे, प्रभारी खलीलाबाद बस अड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें