फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शोर मचाते रहे गृह स्वामी, बोलेरो उड़ा दिए बदमाश

Wed, 18 Sep 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर बाजार धनघटा कस्बे के प्रसादपुर वार्ड का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के प्रसादपुर वार्ड में राम जानकी मार्ग के किनारे खड़ी बोलेरो को मंगलवार की रात बदमाश उड़ा दिए, जबकि वाहन स्वामी शोर मचाते रहे। बुधवार की सुबह लोहरैया-कुरी मार्ग पर बोलेरो बारीडीहा गांव के पास खड़ी मिली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

आंबेडकर नगर जिले के आलापुर क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र पुरुषोत्तम का कहना है कि वह अपने भाई और परिवार को प्रसादपुर छोड़ने के लिए बोलेरो से आए थे। विलंब हो जाने की वजह से घर नहीं लौटे और वाहन को उनके आवास के सामने खड़ी करके सो गए। रात में करीब दो बजे पांच लोग बाइक से आए और वाहन को राम जानकी मार्ग पर खड़ा करके वहां से उतर कर आपस में बातचीत करने लगे। थोड़ी देर बाद वो खड़ी बोलेरो के पास आए और उसे धक्का देकर सड़क पर ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो को ले जाता देख शोर मचाते हुए उनकी तरफ दौड़ा तो वह लोग दोनों वाहन के साथ हैंसर बाजार की तरफ भाग निकले। बुधवार की सुबह सूचना मिली कि लोहरैया- कुरी मार्ग पर बारीडीहा गांव के पास एक बोलेरो खड़ी है। वहां जाकर देखा तो वही वाहन है। सूचना पर पुलिस पहुंची और वाहन को लेकर थाने आई। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर मामले का जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें