फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, राहगीरों को परेशानी

विज्ञापन
सिर ढककर बाइक से जाती बच्ची।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बुधवार को कड़ी धूप के चलते लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में लोगों को परेशानी हुई। राहगीर कड़ी धूप से परेशान दिखे। वह गमछा लेकर बाहर निकलते देखे गए।
विज्ञापन

बदले मौसम के बाद हवा संग धूल उड़ने से आवागमन में परेशानी भी हो रही है। बुधवार को सुबह से ही धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक गर्मी तेज हो गई। हालांकि आसमान में हल्की धुंध छाई रही। इस बीच उमस भरी गर्मी से सड़कों पर आने-जाने वाले लोग भी परेशान दिखे। धूप से बचने के लिए लोग गमछा लेकर निकले। इससे पहले मार्च के आखिरी सप्ताह में भी मौसम बदला था। इसके साथ ही इस माह के पहले हफ्ते तक तीन बार आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई, लेकिन अब तेज धूप हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्यिस रहा। तेज धूप संग हवा भी चल रही है। धूल उड़ने से सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। दो दिनों के मौसम से इतर बुधवार को उमस भरी गर्मी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें