फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री : विशेष अभियान पूरा, अभी 52,790 किसान बाकी

विज्ञापन
जांच करने पहुंचे एसडीएम।
विज्ञापन
संतकबीरनगर/धनघटा। फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए किसान परेशान हैं। तहसील व जनसेवा केंद्रों पर जाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बुधवार को विशेष अभियान का आखिरी दिन था। प्रशासन का जोर अधिक से अधिक फॉर्मर रजिस्ट्री कराने पर रहा। इसके बावजूद कुल दो लाख 16 हजार 863 लोगों की फॉर्मर रजिस्ट्री की जानी थी। इसमें अभी 52,790 लोगों की फॉर्मर रजिस्ट्री
विज्ञापन

बाकी रह गई है।
शासन ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए किसान तहसील से लेकर लेखपाल तक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आधार और खतौनी में नाम मेल न खाने से फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। धनघटा में फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए बुधवार को एक सहज जनसेवा केंद्र पर आए किसान रामनौकर ने बताया कि खतौनी में नाम रामनोकर है तो आधार रामनौकर के नाम से बना हुआ है। दोनों में मेल न खाने के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। अब आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए प्रयासरत हैं। दीनदयाल का कहना है कि पिता की मौत हुए 15 वर्ष से अधिक का समय हो गया, लेकिन अभी तक वरासत नहीं हुई। जिसके कारण खतौनी में नाम नहीं है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने वाला नहीं है। रामदास का कहना था कि आधार कार्ड और खतौनी में नाम में अंतर है। जिसके कारण फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इसी तरह रामचेत, पुजारी, हजारी, अजय आदि लोग खतौनी में संशोधन कराने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं। इस संबंध में तहसीलदार रामजी का कहना है कि एक फॉर्म भरकर आधार कार्ड के साथ संबंधित लेखपाल को दे दें। आधार कार्ड में जो नाम होगा वह खतौनी में दर्ज कर दिया जाएगा और फार्मर रजिस्ट्री हो जाएगी।
विशेष अभियान के अंतिम दिन काम में दिखी तेजी
महुली। धनघटा तहसील क्षेत्र में किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री करने के लिए सुबह से ही तहसील प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया। तहसील महकमा किसानों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करके फॉर्मर रजिस्ट्री करता रहा। महुली में हल्का लेखपाल अभिषेक सिंह यादव मढ़हा राजा में जंग बहादुर सिंह हरिहरपुर में सुनील गौड़ भगौतीपुर विजय कनोजिया सिकटहा में रवि सिंह मानपुर में अयूब सिरशी में गिरजेश यादव आदि सुबह से ही अपने कार्य क्षेत्रों में पहुंच गए थे। सूची में दर्ज किसानों को ढूंढ कर उनकी फॉर्मर रजिस्ट्री करते रहे। किसानों की जो भी समस्याएं उनके मूल खाते में नाम न होना और आधार खतौनी में नाम मेल न खाने जैसी समस्याओं का निस्तारण भी मौके पर करके फॉर्मर रजिस्ट्री करते नजर आए। कुछ ऐसे किसान जो बाहर हैं उनकी फॉर्मर रजिस्ट्री करना टेढ़ी खीर बनी हुई है। तहसीलदार धनघटा रामजी ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए लोगों को जागरूक किया गया लेकिन कुछ ऐसे किसान हैं जो अपने हल्का लेखपाल के संपर्क में नहीं हैं ऐसे लोगों की फॉर्मर रजिस्ट्री करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अभियान का एसडीएम ने लिया जायजा
मेंहदावल। फाॅर्मर रजिस्ट्री अभियान का मेंहदावल एसडीएम अरुण कुमार ने केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। राजस्व कर्मियों को तेजी से फार्मर आईडी का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मेंहदावल के टड़वरिया मोहल्ले में एसडीएम पहुंचे, यहां पर किसानों से वार्ता कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री बनवाने को लेकर जागरूक किया। एसडीएम ने कहा कि जो लोग फार्मर आईडी नहीं बनवाएंगे, उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। योजना से वचित होंगे। इसी प्रकार नंदौर में भी एसडीएम अरुण कुमार ने पहुंचकर राजस्व कर्मियों से फार्मर आईडी की प्रगति जानी, तय समय में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसमें लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी क्रम में तहसीलदार अल्पिका वर्मा भी कई केंद्रों पर जायजा लेने के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें