फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छिन गईं तीन परिवार की खुशियां, गांव में मातम

Wed, 28 May 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अमरजीत और मुराती देवी के घर जुटी भीड़
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कांटे मुंडेरवा मार्ग पर मंगलवार की देर शाम को हुए हादसे में तीन परिवार की खुशियां छिन गई। एक शव का गोरखपुर और चार शव का जिले में पोस्टमार्टम हुआ। गांव में शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। देर शाम को गांव के बगल स्थित कठिनईया नदी पर सभी के शव का उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

देवरिया डीपो की बस और टैंपो की टक्कर में बूधा गांव निवासी सर्वजीत उर्फ अमरजीत, अमन व विधना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलावस्था में जिला अस्पताल आने पर मुराती देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गोरखपुर जाते समय रास्ते में सरिता की मौत हो गई। वही गीता और अमन का इलाज चल रहा है। एक ही गांव के तीन परिवार से पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया।
बुधवार को दिन में सरिता के शव का पोस्टमार्टम गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ। जबकि सर्वजीत उर्फ अमरजीत, अमन व विधना देवी एवं मुराती देवी का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में हुआ। देर शाम शव गांव में पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। देर शाम को गांव में एक साथ पांच शव पहुंचने पर हर तरफ चीख-पुकार मच गया। इसके बाद शव को गांव के बगल स्थित कठिनईया नदी में सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें