फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रीराम जन्म के समय देवताओं ने बरसाए फूल

Sat, 24 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पंचायत बेलहर कला में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा वाचक आचार्य धनंजय महाराज ने शिव विवाह और श्रीराम जन्म की कथा सुनाई।
विज्ञापन


आचार्य ने बताया कि श्रीराम जन्म के समय देवताओं ने फूलों की वर्षा की। देवताओं ने मंगल गीत गाए। उन्होंने कहा कि राम कथा का पूर्ण आनंद तभी मिलता है, जब वक्ता और श्रोता दोनों सुर-लय में कथा का रसपान करें। शिव विवाह प्रसंग में उन्होंने बताया कि शिवजी के गणों ने उनका विशेष शृंगार किया। जटाओं का मुकुट बनाया गया। उस पर सर्पों का मौर सजाया गया। शिवजी ने सर्पों के कुंडल और कंगन पहने। विभूति रमाई और बाघंबर धारण किया। इस अनूठी बरात को देखने देवी-देवता भी पहुंचे। कथा वाचिक ने श्रोताओं को सचेत करते हुए कहा कि भगवान का कैमरा हर जगह लगा है। वह सभी के कर्म रिकॉर्ड करता है। इसलिए हमें अपने कर्मों पर सदैव ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें