फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्री राम महायज्ञ में गायत्री परिवार ने किया दीप यज्ञ

Thu, 15 Jan 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। बौरब्यास में श्रीराम महा यज्ञ में आठवें दिन प्रवचन के बाद गायत्री परिवार के सदस्यों ने दीप यज्ञ का आयोजन किया। कथा व्यास मानस मार्तंड पंडित हेमंत तिवारी ने द्रौपदी के चीर हरण का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। भक्त और भगवान के प्रति पूर्ण विश्वास स्नेह की करुण स्वर की कथा सुन उपस्थित श्रोताओं की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के परिजनों की ओर से संगीत मय दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के ब्लाक संयोजक हरीराम राय ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेशों को बताया। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पंडित गिरजेश पति त्रिपाठी, इंदल चौधरी, राजमणि शर्मा, बृहस्पति पांडेय, जगरनाथ पांडेय,बशू साहनी, लालबहादुर साहनी, पवन पांडेय, राजीव पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें