फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने ढाबा व रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण

Sat, 01 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को बाईपास खलीलाबाद स्थित ढाबा और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। टीम ने साफ-सफाई रखने और रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम ने बाईपास खलीलाबाद स्थित ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने साफ-सफाई के साथ भोजन तैयार करने, मीट-मछली का प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल न किया जाने, रेट लिस्ट चस्पा किया जाने, प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस चस्पा किए जाने का निर्देश देते हुए फूड सेफ्टी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए फूड कनेक्टिविटी एप चस्पा कराए गए।
निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने पर संबंधित ढाबा रेस्टोरेंट के मालिकों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य-2 सतीश कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार व सच्चिदानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें