फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांव-गांव पहुंची पुलिस, चौपाल लगाकर किया गया जागरूक

Sat, 01 Aug 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को जिले भर में पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव और आपात स्थिति में उपलब्ध सरकारी सेवाओं के उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चौपाल और बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शेरपुर, तनुआमाफी और मगहर में, महिला थाना पुलिस ने मेंहदावल बाईपास पर, महुली पुलिस ने रामपुर, धनघटा पुलिस ने बालमपुर और तुरकौलिया, मेंहदावल पुलिस ने अंजहिया बाजार व नगर पंचायत तिराहा, बेलहरकला पुलिस ने सांथा स्थित अजीजुल्लाह इंटर कॉलेज तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने दुबौली, जमयताल और खटहा गांव में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें