संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में 27 दिसंबर को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट कार्यक्रम की तैयारियाें को अंतिम रूप देने में जुट गया है। यह आयोजन तीन वर्षों से किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।
इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी काॅलेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकांड पाठ, 11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से शृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शाम पांच बजे से आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई। जिसमे तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में दूधनाथ विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, सत्येंद्र मिश्र, गुरुदीप सिंह, विवेक वर्मा गोलू, मनमोहन सिंह, सुरेंद्र पांडेय, अनूप राय, सत्यव्रत, सूरज, बंटी, सुधीर श्रीवास्तव, जसबीर सिंह, राजन जायसवाल, जुग्गी लाल, विरेन गुप्ता, राहुल पाल आदि मौजूद रहे।
-
स्वागत में बाइक रैली आज
शनिवार को आयोजित होने वाले सवामनी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम में आ रहे पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) का स्वागत शुक्रवार को सुबह नौ बजे खलीलाबाद सरैया बाइपास पर किया जाएगा। इसके लिए खलीलाबाद शहर में जगह- जगह स्वागत भी होगा। पंडित अनूप शर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया जाएगा ।