फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में लगी आग सारा सामान जलाे

Wed, 03 Dec 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के बराव गांव में मंगलवार को रिहायशी झोपड़ी में लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग की लपटों के बीच घिरने से गाय झुलस गई तथा बछिया की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन


बरांव गांव के प्रदीप शर्मा की झोपड़ी में मंगलवार दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लोग जब तक आग बुझाने की व्यवस्था करते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोपड़ी में बंधी गाय झुलस गई तथा बछिया की झुलसने से मौत हो गई। झोपड़ी में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। प्रदीप शर्मा के परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना के दौरान ग्रामीण मौके पर दौड़े और अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। जिससे आग आसपास के अन्य घरों तक फैलने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें